फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पड़ताल: आगरा में खाली प्लॉट को बनाया डलाबघर, पार्कों में कचरे के ढेर

Sun, 20 Jun 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के दौरान प्रदेश सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण के लिए चार बार अभियान चलाया, लेकिन आगरा में नगर निगम खाली प्लॉट से कूड़े के ढेर नहीं हटा सका। 
विज्ञापन
नगला पदी में खाली प्लॉट में पड़ा कूड़ा-कचरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था फेल हो जाने के चलते शहर की कॉलोनियों में खाली पड़े प्लॉट डलाबघर बने हैं, जहां कूड़ा डाला जा रहा है। कॉलोनियों के खाली प्लॉट में कचरा पड़े होने के कारण बारिश होते ही दुर्गंध और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। नगर निगम ने ऐसे प्लॉट की सफाई नहीं कराई और न ही इनसे कोई जुर्माना वसूला। 

विज्ञापन


कालिंदी विहार: नालियों का पानी भरा
आगरा विकास प्राधिकरण की कॉलोनी कालिंदी विहार के ए ब्लॉक में खाली प्लॉट में कचरे के ढेर के  साथ नालियों का गंदा पानी भी भरा है। टेढ़ी बगिया रोड का नाला क्षतिग्रस्त होने के कारण नालियों का पानी बाहर नहीं निकल रहा और वापस लौटकर नालियों में भी रुका हुआ है, जो इन खाली प्लॉट में भर रहा है।

सुभाष नगर: कचरे में लगा रहे आग
कमला नगर के सुभाष नगर क्षेत्र के खाली प्लॉट में कचरे के ढेर हैं। कॉलोनी में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम की गाड़ी आती ही नहीं। ऐसे में लोग कचरा कालोनी के खाली प्लॉट में ही फें क रहे हैं। हर सप्ताह रात में कचरे में आग लगाकर इस कचरे का निस्तारण हो रहा है।

विज्ञापन

भगवान टाकीज: चौराहे पर ही डलाबघर
चौराहे पर ही बाउंड्री से घिरे प्लॉट को कूड़ाघर बना दिया गया है। भगवान टाकीज के पास के दुकानदार, फल विक्रेता, रेहड़ी वाले कचरा इसी प्लॉट मेें फेंक रहे हैं। नगर निगम के डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के फेल होने के कारण कॉलोनियों के साथ प्रमुख बाजारों के खाली प्लॉट कूड़ेदान बना दिए गए हैं।

दो अक्तूबर को खाली प्लॉट में कूड़े पर नोटिस, जुर्माने के दिए थे आदेश
2 अक्तूबर 2019 को तत्कालीन नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने सफाई महाअभियान की शुरूआत करते हुए सेनेटरी इंस्पेक्टरों से कहा था कि खाली प्लॉट में कचरा फेंकने पर जो भी पकड़ा जाए, उस पर जुर्माना लगाएं। इसके साथ ही प्लॉट मालिक पर भी नोटिस और जुर्माने की कार्रवाई करें। प्लॉट से कचरा हटाने के लिए नगर निगम चार्ज वसूल करेगा। 

इन 18 महीनों में नगर निगम ने एक भी प्लॉट को ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल भारती ने बताया कि उनके पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं। कितने प्लॉट में कचरा उठवाया गया और कितने को जुर्माना किया गया, इसकी कोई संख्या नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई कराते हैं। 
विज्ञापन

घरों से नहीं उठ रहा कचरा
कालिंदी विहार के सचिन कौशिक ने बताया कि घर के पास 200 मीटर तक कोई डस्टबिन नहीं रखा है। नगर निगम घरों से कचरा भी नहीं उठवा रहा है तो कचरा कहां डालें। कॉलोनी के लोगों ने अपनी सुविधा के लिए प्लॉट को ही कूड़ाघर बना दिया है। 

आसपास डस्टबिन भी नहीं
सुभाष नगर के नितिन वर्मा ने कहा कि नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा लेने वाली गाड़ी मुख्य मार्ग से निकल जाती है, हमारी गलियों में नहीं आती। ऐसे में कचरा कहां डालें। आसपास कोई डस्टबिन नहीं रखा गया। पहले कचरा फेंकने की व्यवस्था तो बनाएं। 

प्लॉट मालिक की भी जिम्मेदारी- मेयर
मेयर नवीन जैन ने कहा कि कॉलोनी के लोग ही खाली प्लॉट में कचरा डाल रहे हैं। जो प्लॉट मालिक हैं, वह बाउंड्री कराएं या उन्हें रोकें। नगर निगम प्लॉट से कचरा उठाता है, लेकिन सफाई के बाद हर दिन कचरा डालेंगे तो कितनी बार उठा पाएंगे। यह प्लॉट मालिक की भी जिम्मेदारी है। ऐसे खाली प्लॉट धारकों का रिकॉर्ड निकलवा कर उन्हें नोटिस जारी कराएंगे और जुर्माना वसूलेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें