फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे पुलिस ने बरती सतर्कता

विज्ञापन
टूंडला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चेकिंग करते राजकीय रेलवे पुलिस - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे पुलिस ने सतर्क दिखाई। शनिवार सायं रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह व रेलवे सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर अमित यादव के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया। रेलवे पुलिस ने सबसे पहले रेलवे परिसर में जाकर रेलयात्रियों के सामनों की चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे पुलिस ने सभी प्लेटफॉर्मों की चेकिंग करने के बाद आरक्षण केन्द्र एवं अनारक्षित टिकट घर पहुंचे। यहां भी उन्होंने रेलयात्रियों के सामनों की चेकिंग की।
पुलिस ने कालका मेल एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस गोमती एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में अंदर घुसकर रेलयात्रियों के सामान की चेकिंग की। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि यह चेकिंग रविवार को भी जारी रहेगी। वहीं सिविल पुलिस के चार्ज थाना प्रभारी प्रभाकर सागर के नेतृत्व मेें हाईवे, एटारोड, ढाबे, मैरिजहोम, होटल आदि में चेकिंग की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें