फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बार आंसू बहाकर जनता को ठगने वाली महिला ऐसे आई पुलिस की गिरफ्त में

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर एक चार माह के बच्चे के साथ रोती हुई महिला को देख लोगों का दिल पसीज गया। महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि पति उसे छोड़कर चला गया है। कहानी सुनकर लोगों ने उसकी आर्थिक मदद कर पुलिस को सूचना दी। बाद में पता चला कि ये महिला लोगों को ऐसे ही कहानी बताकर पैसे गठने का काम करती है।
विज्ञापन

थाने पहुंचने के बाद महिला ने अपना नाम विनीता निवासी घंटाघर निकासीपुरा कोसीकलां मथुरा बताया। कहा कि पति उसे मौसी के यहां ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर ने भी महिला की कहानी सुनकर उसकी पांच सौ रुपये देकर आर्थिक मदद की। वहीं महिला सिपाहियों के साथ उसे बस स्टैंड पर बस में बैठाने के लिए भेज दिया। वहां पहुंचते ही महिला का राज खुल गया। यहां कुछ लोगों ने जब उसे पहचान लिया तो जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने बताया कि यह उसका काम है। सीधे तरीके से मांगने पर लोग भीख तक नहीं देते हैं। वह फर्रुखाबाद की रहने वाली है। महिला का राज खुलने के बाद लोग उस पर कार्रवाई किए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें