फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अगम की घातक गेंदबाजी से आरडी एकेडमी ने जीता मैच

Sun, 10 May 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जूनियर टैलेंट लीग
विज्ञापन
आगरा। मरियम टॉम्ब स्थित डॉ अजीत सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही जूनियर टैलेंट लीग में शनिवार को एएससीए क्रिकेट एकेडमी और आरडी क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला हुआ। मैच में आरडी क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एएससीए की टीम निर्धारित 30 ओवर के बजाय 28.4 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट हो गई। मोहिनी ने 37 जबकि युवराज ने 21 रन का योगदान दिया। अगम जैन ने 4.4 ओवर में मात्र 6 रन देकर 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरडी एकेडमी ने 17.5 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। कृष कुमार ने 68, ओम वर्मा ने 32 रन बनाए। हार्दिक ने दो और कप्तान आकाश ने एक विकेट हासिल किया।
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अगम जैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वेदा इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विकास सिंह ने प्रदान किया। मोहिनी को डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा हार्दिक को शानदार प्रदर्शन के लिए क्रिकेट शूज देकर सम्मानित किया गया। मैच में अंपायर विजय बघेल और अमन रहे। कमेंट्री देव पांडे और स्कोरिंग लक्की सिंह ने की। इस दौरान डॉ. राजीव पचौरी, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. अजीत सिंह, मंत्री नवीन गौतम, जावेद, शमीम, हरीश बिष्ट, जेपी माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल आज
आयोजन समिति के हरवीर सिंह बंटी ने बताया कि सोमवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट एकेडमी और सूरजभान क्रिकेट एकेडमी के बीच सुबह 7 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें