आगरा। शहर के शकील खान को लैक्रॉस एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित फेडरेशन कप लैक्रॉस चैंपियनशिप का तकनीकी निदेशक (टीडी) नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 10 से 12 मई तक सुंदरनगर में होगी। शकील खान लंबे समय से खेल क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। लैक्रॉस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तौसीफ ए. लारी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।