फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नरायनी में होगा आरसीसी सेंटर का निर्माण

Fri, 01 Nov 2024 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विकासखंड कासगंज क्षेत्र के गांव नरायनी में कूड़ा निस्तारण के लिए क्षेत्र पंचायत द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य कराए जाएंगे। साथ ही कूड़ा एकत्रित किए जाने के लिए ई-रिक्शा भी खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नरायनी में कूड़ा निस्तारण की समस्या काफी दिनों से स्थानीय ग्रामीणों को परेशान कर रही थी। इस समस्या के समाधान की क्षेत्र पंचायत सदस्य से मांग की गई। इस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने प्रस्ताव तैयार कर विकास खंड को भेजा। यहां से प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव के तहत गांव में आरसीसी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही सोख्ता गड्ढे, शॉकपिट व फिल्टर चैंबर का भी निर्माण कराया जाएगा। वहीं गांव में घर-घर कूड़ा एकत्रित करने के लिए ई रिक्शा खरीदा जाएगा। ताकि गांव वासी कूड़े को इधर-उधर फेंक कर गांव को गंदा न करें। यह सभी कार्य लगभग नौ लाख रुपये की लागत से कराए जाएंगे। सीडीओ सचिन ने बताया कि गांव नरायनी में आरसीसी सेंटर निर्माण सहित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें