फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक की मौत

Fri, 01 Nov 2024 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना पटियाली क्षेत्र के अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम आगे जा रहे ट्रैक्टर से एक तेज गति से आती बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एटा के थाना राजा का रामपुर अंतर्गत गांव किशनपुर निवासी वीकेश (31) पुत्र मदनलाल, उपेंद्र और दुर्गेश के साथ शुक्रवार की शाम को करीब आठ बजे बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान अलीगंज मार्ग स्थित नगला गणेश के पास उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर से तेज गति से टकरा गई। इसके चलते वीकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उपेंद्र व दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन को भी सूचना दी गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य घायल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें