फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा के दिव्यांग एथलीट रविंद्र सिंह बने डिस्कस थ्रो के स्वर्ण विजेता

विज्ञापन
रविंद्र सिंह - फोटो : रविंद्र सिंह
विज्ञापन
बिचपुरी। बरेली के परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो स्टेडियम में शनिवार से आयोजित 10वीं उत्तर प्रदेश राज्य पैरा एथलेटिक्स एवं पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में आगरा के दिव्यांग एथलीट रविंद्र सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 40 जिलों से 400 से अधिक पैरा एथलीट प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिचपुरी के गांव सहारा निवासी रविंद्र सिंह ने फाइनल में मेरठ के दीपेश कुमार को हराया। बरेली के मेयर उमेश गौतम और बीएल एग्रो ग्रुप के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल ने रविंद्र सिंह को स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किया। रविंद्र की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। गुड्डू प्रधान, ज्ञानसिंह सोलंकी, प्रमोद पंडित, संजू राना, रवि सोलंकी, नरेश सिंह सहित आदि ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर बधाई दी है। रविंद्र सिंह इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। किसान परिवार से आने वाले रविंद्र के पिता हाकिम सिंह खेती करते हैं। रविंद्र का सपना वर्ष 2028 में होने वाले पैरा ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें