देर रात तक पुलिस तलाश में जुटी रही, लेकिन व्यापारी का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष बेवर सुरेश चंद्र शर्मा का कहना है कि परिजनों की सूचना पर व्यापारी की तलाश की जा रही है। बाइक बरामद हुई है जल्द ही व्यापारी का भी पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
पांच मिनट पहले भतीजे को किया था फोन
गल्ला व्यापारी बलराम सिंह ने अपने भतीजे कृष्णा से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे गांव खूजा के सामने पहुंचे हैं। एक स्विफ्ट कार उन्हें बार-बार ओवरटेक कर रही है। उन्होंने इस कार से खतरे की भी आशंका जताई थी। इसके ठीक पांच मिनट बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। व्यापारी की बाइक जहां मिली है वह स्थान खूजा से लगभग एक किलोमीटर दूर है।
साढ़े छह लाख रुपये की हुई थी वसूली
गल्ला व्यापारी के गायब होने के बाद पुलिस ने उन व्यापारियों से भी संपर्क किया, जिनके पास वे वसूली के लिए गए थे। व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार गल्ला व्यापारी के पास घर लौटते समय लगभग साढ़े छह लाख रुपये थे।
अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि गल्ला व्यापारी के अपहरण की सूचना मिली है। स्वाट और अन्य टीमें व्यापारी की तलाश कर रही हैं। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तलाश जारी है।