फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से प्रति यूनिट पांच किलो चावल मिलेगा निशुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के आदेश पर बुधवार से राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन निशुल्क मिलेगा। इसके लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि चाहे कोई भी राशन कार्ड हो उस पर प्रति यूनिट पांच किलो चावल निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन

राशन कार्ड की अंतिम संख्या शून्य, एक, दो वाले कार्ड धारकों को 15 अप्रैल को, तीन, चार व पांच संख्या वाले राशनकार्ड धारकों को 16 अप्रैल को, छह व सात संख्या वाले कार्ड धारकों को 17 अप्रैल को, आठ, नौ एवं छूटे हुए राशन कार्ड धारकों को 18 अप्रैल को वितरण होगा। इसी के अनुसार लोग जाएं, अनायास भीड़ न लगाएं। साथ ही डीलर को सभी के हाथ साबुन से धुलवाने या सैनिटाइज कराने के साथ सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें