फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राशन वितरण की तिथि जारी, हड़ताल पर हैं राशन डीलर

Sat, 06 Jan 2024 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण की तिथि जारी, हड़ताल पर हैं राशन डीलर
विज्ञापन

- 10 जनवरी से शुरू होना है वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शासन ने जनवरी के राशन का वितरण कराने के लिए आदेश जारी कर दिया है। राशन डीलरों की हड़ताल के चलते अब संकट खड़ा हो गया है। राशन डीलरों का कहना साफ है कि अगर मांगें नहीं मानी जाएंगी तो वे वितरण नहीं करेंगी। इससे राशन कार्डधारकों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर दी है। दो दिन पहले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा था। इसी बीच अब शासन ने 10 जनवरी से राशन वितरण का आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के आदेश जिला प्रशासन को दिए गए हैं। लेकिन अब वितरण में बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन डीलर किसी भी सूरत में मांगों पर सहमति के बिना वितरण के लिए तैयार नहीं है। अगर वितरण नहीं होती है तो जिले के साढ़े 3 लाख के करीब राशन कार्डधारक राशन के लिए भटकेंगे। प्रशासन का मानना है कि 10 तारीख तक कोई न कोई हल जरूर निकल आएगा, लेकिन राशन कार्डधारक परेशान हैं।

राशन डीलरों का लाभांश जब तक नहीं बढ़ाया जाता है तब तक राशन डीलर वितरण शुरू नहीं करेंगे। अगर राशन दुकानों पर पहुंच जाता है तो वह स्टॉक में ही रहेगा।
सुनीता देवी, जिलाध्यक्ष गल्ला विक्रेता परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें