फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई का राशन पाने के लिए कार्डधारकों को करना पड़ सकता है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए मई का राशन पाने के लिए इंतजार करना पडे़गा। शासन से अप्रैल माह के प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत वितरित हो रहे राशन की तिथि 27 मई तक बढ़ा दी। इससे कार्डधारक चिंतित हैं।
विज्ञापन

शासन से नियमित राशन के अलावा प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत राशन का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। अप्रैल माह से शासन से कार्डधारकों को नमक, रिफाइंड और चना का वितरण तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया। सप्लाई करने वाली संस्था द्वारा समय से इसकी आपूर्ति न कर पाने से इन वस्तुओं का वितरण प्रधानमंत्री अन्न वितरण योजना के तहत किया जा रहा है। धीमी गति से आपूर्ति मिलने के कारण शासन को बार-बार तिथि बढ़ानी पड़ रही है। अप्रैल माह का यह राशन अभी तक पूरी तरह से वितरित नहीं हो सका है, जिससे चलते शासन ने इसकी तिथि बढ़ाकर 27 मई तक कर दी है। इससे मई माह के राशन के वितरण में विलंब हो रहा है, जिससे जिन कार्डधारकों ने शुरूआत में ही अपना राशन ले लिया था, उनको मई के राशन का इंतजार है।
राशन वितरण के लिए शासन से पूरे प्रदेश की तिथि निर्धारित की जाती है। कई जनपदों में राशन वितरण की स्थिति काफी धीमी चल रही है, जिससे तिथि को बार-बार बढ़ाना पड़ रहा है। जिला में मई माह के राशन का उठान डीलरों को लगभग कराया जा चुका है, जैसे ही शासन से तिथि निर्धारित की जाएगी, राशन वितरण शुरू कराया जाएगा। वैसे जून माह में ही मई के राशन वितरण की संभावना है। - केएन सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें