फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने सराफा व्यापारी किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कचहरी रोड बाटा वाली गली स्थित एक दुकान पर दबिश देकर कोतवाली पुलिस ने सराफा व्यापारी को हिरासत में ले लिया। जानकारी पर अन्य व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में न्यायालय से जारी वारंट पर गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बुधवार की दोपहर आगरा रोड बाटा वाली गली स्थित सराफा व्यापारी की दुकान पर दबिश दी। दुकान पर मौजूद व्यापारी शिवशंकर वर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कोतवाली लेकर आने लगी। इस बीच वहां अन्य व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस शिवशंकर को कोतवाली लेकर पहुंची तो कई व्यापारी वहां आ पहुंचे। सराफा व्यापारी को पकड़े जाने की वजह के बारे में जानकारी की। जानकारी मिली की धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस पकड़ कर लाई है। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया की कुछ वर्ष पूर्व दर्ज एक मामले में न्यायालय से शिवशंकर के वारंट जारी हुए थे। वारंट के आधार पर व्यापारी को हिरासत में लिया गया है, उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें