फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कहने वाला कोटेदार गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

Tue, 05 Apr 2022 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

थाना बिछवां में भाजपा कार्यकर्ता ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले कोटा डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक उपभोक्ता से फोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला जैनखां निवासी सुनीत कुमार ने कुछ दिन पूर्व राशन के संबंध में सुन्नामई निवासी कोटा डीलर हरिशचंद्र को फोन किया था। फोन पर राशन को लेकर हुए विवाद के बाद कोटा डीलर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कहे थे। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। जानकारी पर भाजपाई भी सक्रिय हो गए। 

सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर दोषी के खिलाफ दंडात्मक धारा बढ़ाकर कार्रवाई की मांग की थी। बिछवां थानाध्यक्ष विदेश त्यागी ने बताया कि मंगलवार को आरोपी कोटा डीलर को करीमगंज तिराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें