फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुंह में ठूंसा कपड़ा...पेड़ पर ऐसे हाल में लटकी मिली राशन ठेकेदार की लाश, देखकर कांप गए घरवाले

Sat, 21 Sep 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जीटी रोड पर एफसीआई गोदाम के समीप राशन ठेकेदार का शव फंदे पर लटकता मिला। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
डॉग स्क्वायड टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले में राशन ठेकेदार की लाश पेड़ पर लटकी मिली। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सुबह-सुबह ग्रामीणों ने जब ये दृश्य देखा तो होश उड़ गए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन





थाना पिलुआ के कस्बा में रहने वाला गौरव राशन ठेकेदार था। बताया गया है कि बीते दिन वो घर से एटा जाने के लिए निकला था। शाम के समय एसके कॉलेज के पास छोटे भाई से मुलाकात भी हुई थी। उसने छोटे भाई को घर जाने के लिए कहा और बताया कि वो एटा जा रहा है। उसके बाद से गौरव घर लौटकर नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि आज सुबह गौरव का शव जीटी रोड पर एफसीआई गोदाम के समीप पेड़ पर लटका मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें