फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राशन की दुकानों पर रखी जाएगी ऑनलाइन नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राशन डीलरों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए आपूर्ति विभाग ने कमर कस ली है। अब राशन की दुकानों पर ऑनलाइन निगरानी रखी जाएगी। सभी दुकानों की जियो टैगिंग की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सहावर विकास क्षेत्र का चयन किया गया है। अंत्योदय योजना का लाभ पात्र गृहस्थी को आसानी से नहीं मिल पाता। कहीं डीलर समय से दुकान नहीं खोलते तो कहीं राशन की अनुपलब्धता का बहाना बनाया जाता है।
विज्ञापन

शासन ने अब राशन की दुकानों पर ऑनलाइन निगरानी रखने की योजना बनाई है। इसके तहत दुकानों की जियो टैगिंग होगी। साथ ही दुकानों पर भेजे जाने वाले खाद्यान्न की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जाएगी। डीलर के मोबाइल पर एक एप डाउन लोड किया जाएगा। राशन पहुंचाने वाले वाहन जीपीएस सिस्टम से जोड़े जाएंगे। वाहन चालक जैसे ही दुकान पर राशन लेकर पहुंचेगा डीलर अपने एप पर प्राप्त राशन का ब्योरा अंकित कर देगा। योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट में जिले के सहावर विकास क्षेत्र का चयन हुआ है। इसके बाद यह जिलेभर में लागू हो जाएगी। विभाग ने सहावर विकास क्षेत्र की 61 दुकानों को जियो टैगिंग से जोड़ना शुरू कर दिया है।
अब एक माह पहले पहुंचेगा राशन
राशन की दुकानों के जियो टैगिंग के बाद दुकानों पर एक माह पहले राशन मुहैया कराया जाएगा। प्रत्येक माह की पांच तारीख से डीलरों की दुकान पर होम स्टेप डिलेवरी के माध्यम से अग्रिम राशन पहुुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सहावर विकास क्षेत्र में जियो टैगिंग का कार्य पूरा कर लिया है। डीलरों के मोबाइल में एप डाउन लोड कराया जा रहा है। नवंबर में वितरित होने वाले राशन को डीलर की दुकान पर पहुंचाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। फिर योजना पूरे जिला में लागू की जाएगी। - सत्यवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें