फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीजगन्नाथ रथयात्रा: बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र संग नगर भ्रमण को निकले महाप्रभु, उमड़ा भक्तों का सैलाब

Tue, 20 Jun 2023 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकली। महाप्रभु, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र संग नगर भ्रमण को निकले। इस मौके पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन
आगराः भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। भक्तों का सैलाब, आस्था का सागर। प्रभु दर्शन की चाह और रथ खींचने की अभिलाषा। शंखनाद के साथ श्रीहरि के पट खुले तो भक्त भगवान को निहारते रहे। हरि बोल के जयकारों संग दोनों हाथ ऊपर उठाए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खुद को मानो श्रीहरि को समर्पित कर दिया।

हर कोई रथ खींचने को दिखा आतुर

हरिनाम संकीर्तन के साथ जैसे ही रथयात्रा मार्ग पर आगे बढ़ी तो हर श्रद्धालु रथ खींचने को आतुर नजर आया। कोई राह में झाड़ू लगा रहा था तो कोई भगवान के भक्तों की सेवा से ही पुण्य लाभ कमा रहा था। प्रथम आरती स्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने की। इस अवसर पर दिल्ली व वृंदावन इस्कॉन मंदिर से आए ऋषि कुमार प्रभु, परमात्मा प्रभु, श्रीनिकेत प्रभु भी मौजूद थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

रथ का संचालन राहुल बंसल व अखिल बंसल ने किया। आरती मुख्य अतिथि आरएसएस के ब्रज प्रांत प्रमुख केशव देव शर्मा ने की। इस अवसर पर महेश मंगरानी, अशोक अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, संजीव मित्तल, राहुल बंसल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

नरसिंह की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

घोड़ों और ऊंट की अगुवाई में दर्जनों ध्वजों के साथ रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। रथयात्रा में बैंडबाजों संग, नरसिंह भगवान, राधा कृष्ण, चैतन्य महाप्रभु और श्रील प्रभुपाद की झांकी भी आकर्षक का केंद्र रही। प्रभु की श्रद्धालुओं पर उमसभरी गर्मी में रिमझिम बारिश की बौछारें भगवान की कृपा बनकर बरसी।

यह भी पढ़ेंः- Agra : सिपाही की हत्या के मामले में UP पुलिस ने घर में घुसकर की कार्रवाई, राजस्थान में माफिया की संपत्ति जब्त
 

मनमोहक थी भगवान की छवि

वृंदावन इस्कॉन मंदिर के माधव प्रभु ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र का वृंदावन का शृंगार किया। नाथद्वारा के कारीगरों की जर्किन और स्वर्ण तारों से बनाई आसमानी पोशाक श्रीहरि के अनंत स्वरूप को प्रदर्शित कर रही थी। श्रीहरि के शृंगार में भगवान के प्रिय पुष्प कदंब, बैजयंती, मालती, मोगरा जैसे पुष्पों का विशेष प्रयोग किया गया।

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: 'सुनो वकील! मुकदमा में समझौता करा दो, नहीं तो भगवान के पास भेज देंगे' दहशत में परिवार
 

विदेशी श्रद्धालु भी पहुंचे

यात्रा में रशिया, यूक्रेन, अमेरिका सहित विभिन्न देशों के श्रद्धालु हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान महिलाएं गोपी ड्रेस में तो पुरुष ग्वाला ड्रेस में सज संवर कर पहुंचे। कुछ भक्तजन तो अपने घर के लड्डू गोपाल को भी सजा धजा कर रथयात्रा में लेकर आए। ढोल, मृदंग और मंजीरों की धुन पर हरे राम-हरे कृष्णा... संकीर्तन पर झूमते गाते श्रद्धालुओं ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया रथयात्रा महोत्सव में शिरकत की।

यह भी पढ़ेंः- स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ: रथ में विराजमान महाप्रभु ने स्वर्ण वेश में भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ पड़ा जनसैलाब
 
विज्ञापन

टला बड़ा हादसा

रथयात्रा शुरू होने से पूर्व दर्जनों भक्त रथ के आगे खड़े थे। इतने में रथ खींचने की उद्घोषणा हुई। श्रद्धालुओं की भीड़ ने रस्सा पकड़ रथ खींचना शुरू कर दिया। अचानक रथ के गति में आने से रथ के पास खड़ी एक महिला का बच्चा गिर पड़ा। इससे पहले की बच्चे को कोई चोट आती श्रद्धालुओं ने उसे उठा लिया। इससे किसी को चोट नहीं लगी। यात्रा के दौरान रथ खींचने में धक्कामुक्की भी हुई, लेकिन स्वयंसेवकों की टीम ने स्थिति को संभाल लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें