फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिलाओं से छेड़छाड़...दबंग का कोई न कर सका विरोध

Mon, 11 Nov 2024 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में घर में घुसकर ऑटो चालक को पीटा गया। महिलाओं से छेड़छाड़ की गई। हैरान करने वाली बात तो ये है कि दबंगों का विरोध भी कोई नहीं कर सका।
 
विज्ञापन
तमंचा लेकर जाता दबंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा  के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजी में एक युवक ने साथियों के साथ ऑटो चालक को घर में घुसकर पीटा। बचाव में आई महिलाओं से छेड़छाड़ व अभद्रता की।शोर मचाने पर आरोपी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वारदात का वीडियो वायरल हुआ है। एक दिन पहले भी ऑटो चालक को रास्ते में रोककर धमकाया गया था।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि बेटा ऑटो चलाता है और किराए के मकान में रहता है। पास ही विद्या निकेतन कॉलोनी के अर्जुन गाैतम का मकान है। वह आए दिन धमकी देता है। 8 नवंबर की शाम 5 बजे अर्जुन ने बेटे को रोककर धमकी दी। कहा, मोहल्ला छोड़कर चला जाए। तमंचा निकाल लिया, फायरिंग कर दी। बेटे ने छिपकर जान बचाई।

इससे पूरा परिवार दहशत में है। शनिवार शाम को अर्जुन और उसके साथी घर में घुस आए। मारपीट की। महिलाओं से अभद्रता और छेड़छाड़ की। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की। अर्जुन कह रहा था कि वह कई बार जेल जा चुका है। सीधे गोली मारता है। रविवार को वारदात का वीडियो वायरल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है। आरोपी हाथ में तमंचा लिए दिखा है। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि केस दर्ज किया है। रंगबाजी में फायरिंग का मामला है। विवाद ऑटो लेकर निकलने का है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस को 13 साल तक देता रहा चकमा, खुद की बहन की वजह से हो गया गिरफ्तार; 50 हजार का है इनामी
विज्ञापन



पहले भी हुई फायरिंग
ट्रांस यमुना में युवक की रंगबाजी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी फायरिंग से बदमाश और रंगबाज दहशत फैला चुके हैं। एक साल पहले पवन विहार में श्रीमद्भागवत कथा के दाैरान एक युवक ने फायरिंग की थी। पुलिस के न पकड़ने पर दूसरी बार भी फायरिंग की। इसी तरह नगला रामबल में युवक ने फायरिंग की थी। सती नगर में एक गिरोह ने फायरिंग की थी। पुलिस ने गिरोह को पकड़कर जेल भेजा था। 2 साल पहले बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग की थी। गोली लगने से सिपाही घायल हो गया था। कालिंदी विहार इलाके में कई बार हत्या तक की घटना हो चुकी हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें