फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म, चार दिन बाद हुई रिपोर्ट दर्ज

Sun, 23 Jun 2019 07:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
टूंडला नगर से सटे गांव में एक युवती से एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी दीवार से गिरकर घायल हो गया। मामले में चार दिन बाद एसएसपी के आदेश पर दो युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना 19 जून की रात 11 बजे की है। गांव में किराए पर रह रहे अरविंद उर्फ पुल्ला मूल निवासी गांव खंजापुर थाना रसूलपुर फिरोजाबाद ने अपने साथी अवधेश की मदद से तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म किया।

युवती के शोर मचाने पर उसके भाई, भाभी व पिता पहुंच गए। उन्हें देख अरविंद छत से नीचे कूद गया, वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस दौरान बाहर उसके साथी अवधेश ने पिता से मारपीट की और अरविंद को छुड़ा ले गया। पीड़िता दर्ज कराने थाने गई लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी के आदेश पर घटना के चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी है।

देरी से रिपोर्ट करने के संबंध थाना प्रभारी टूंडला ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता का आरोप गलत है। वह थाने आई ही नहीं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें