फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बालिका से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 09 Apr 2019 11:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र में पांच साल की बालिका से 55 वर्षीय मजदूर ने अगवा कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


मामला सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। सोमवार दोपहर को पांच साल की बालिका एक धर्मस्थल के पास खेल रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोसी 55 वर्षीय मजदूर आया। 

वह बच्ची को बहाने से अपने साथ ले गया। नहर के किनारे ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची किसी तरह घर पहुंच र्गई। उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

परिजन पहुंचते उससे पहले ही आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया।

पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की। मंगलवार को आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी की पत्नी, बच्चे और बहुएं भी हैं। उसकी हरकत से लोगों में गुस्सा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें