थाना कोतवाली क्षेत्र में किराए पर मकान लेकर आश्रम चला रहे एक कथा वाचक के खिलाफ रांची की महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले दरभंगा बिहार की महिला ने अपना कथित गुरु बताकर उसकी मुलाकात राजऋषि मुकुंद निवासी वृंदावन से कराई थी। आरोप है कि राजऋषि ने महिला को वृंदावन में स्थायी आवास खरीदने की सलाह दी।
महिला ने विश्वास कर लिया और वर्ष 2018 में जन्माष्टमी के आसपास तीन किश्तों में उसे तीन लाख रुपये दे दिए। बताया कि गत दिनों राजऋषि ने उसे बारह वन की परिक्रमा व जमीन की लिखा-पढ़ी के लिए कॉल करके बुलाया।