बरनाहल। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में मौजूद युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके उसका मेडिकल कराया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
युवती सोमवार की रात कमरे में सो रही थी। आरोप है कि गांव निवासी आसिफ अली दीवार कूदकर घर में अंदर घुस आया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो उसको पीटा। परिवार के लोगों को आते देखकर आसिफ भाग गया। तहरीर पर पुलिस ने आसिफ के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।