फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह आरोपी ने रिश्ते की नातिन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका की चीखपुकार सुनकर खेत के आसपास मौजूद ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका रविवार सुबह करीब सात बजे खेत की ओर गई थी। तभी 55 वर्षीय आरोपी, जो बच्ची का रिश्ते में दादा लगता है, ने बालिका को पकड़ लिया और मक्के के खेत में ले गया। यहां आरोपी बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस पर बालिका ने चीखपुकार मचा दी।
चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित बालिका ने घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे। बालिका के परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बालिका का जिला महिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस तलाश के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।
अमर बहादुर, सीओ भोगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें