फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40.79करोड़ की बिजली विभाग की कर्जदार हैं ग्राम पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम पंचायतों की लापरवाही का खामियाजा अब ग्रामीणों को भुगतना होगा। बिजली विभाग का ग्राम पंचायतों पर 40.79 करोड़ बकाया है। इसकी वसूली के लिए विभाग ने ग्राम पंचायतों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। यदि ग्राम पंचायतों ने यह धन जमा नहीं किया तो बिजली काट दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 423 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें स्ट्रीट लाइटों, पानी के लिए संचालित पेयजल योजनाओं, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल भवनों आदि में बिजली का उपयोग किया जाता है। ग्राम पंचायतें बिजली का तो उपयोग करती हैं, लेकिन बिजली के उपयोग में खर्च होने वाले धन को जमा करने की सुध नहीं ली।
इससे ग्राम पंचायतों पर कई कई लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया हो गया है। कुल मिलाकर जिले की सभी ग्राम पंचायतों पर बिजली विभाग का 40 करोड़ 79 लाख 70 हजार रुपये बकाया हैं। विभाग ने अपने बकाया धन को वसूल करने के लिए सभी ग्राम पंचायतों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
जिले में ग्राम पंचायत 423
बिजली के कनेक्शन 1081
ग्राम पंचायतों पर बिजली विभाग का जो धन बकाया है उसकी वसूली के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि ग्राम पंचायतें बिजली का बिल जमा नहीं करेंगी तो विभाग उनकी आपूर्ति बंद कर देगा।-संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें