फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंपुरा के ग्रामीणों ने खत्म की भूख हड़ताल

विज्ञापन
20एमएनपी-27-किशनी के रंपुरा में अनशनकारियों से वार्ता करते भाजपा नेता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। गांव रंपुरा में विकास कार्य न होने से आक्रोशित ग्रामीणों की भूख हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन खत्म हो गई। भाजपा नेताओं ने तीन माह में सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराई। वहीं ग्राम प्रधान ने गांव में गलियों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत समान के गांव रंपुरा में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीण आंदोलनरत थे। पहले चुनाव बहिष्कार का एलान करने के बाद उन्होंने बुधवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। शुक्रवार को भाजपा नेता प्रेम सिंह शाक्य, अनुराग पांडेय और रमाशंकर तिवारी गांव पहुंचे। उन्होंने अनशनकारियों को जूस पिलाया। इस दौरान अनुज शाक्य, कन्हैयालाल शाक्य, राजू शाक्य, मुकेश चंद्र, राजवीर, रमेश, प्रदीप शाक्य, रामनरेश, श्रीकृष्ण, हरिकृष्ण, अमर सिंह, महावीर, सुखवीर, राजाराम, अमरपाल, रामचंद्र, बालेश्वर दयाल, प्रताप सिंह, शेर सिंह, सुभाष, हाकिम, श्याम सिंह, उपेंद्र कुमार, ब्रजमोहन शाक्य, विमल चौहान, अनुज तिवारी आदि मौजूद रहे।
मुख्य मार्ग बनवाने की मांग
रंपुरा में गलियों का निर्माण कार्य तो शुरू हो गया है, लेकिन मुख्य मार्ग का निर्माण अभी संभव नहीं है। लगभग एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण बिना प्रशासन की अनुमति के नहीं हो सकता है। ग्रामीण इस मार्ग को बनवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। भाजपा नेताओं ने उन्हें तीन माह में मार्ग का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें