शहर के श्री रामलीला मंच पर भगवान गणेश के स्वरूप का माल्यर्पण करते विधायक राजकुमार और महेश अग्रिह?
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को श्रीगणेश और पृथ्वी पूजन के साथ श्रीरामलीला का शुभारंभ हो गया। भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर रामलीला की शुरुआत सदर विधायक राजकुमार यादव, कमेटी अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने की।
विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम की लीला ऐसी लीला है जिसको बार-बार देखने और सुनने की इच्छा सदैव बनी रहती है। जो सब कुछ त्यागने की इच्छा रखता है वही भगवान राम का सच्चा अनुयायी है। कमेटी अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि सभी को भगवान राम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
पं. शील नामाचार्य, पं. नित्यानंद तिवारी और पं राजीव मिश्रा द्वारा भगवान के विग्रहों का विधि विधान से पूजन कराया। बाबा जी दिगंबर सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, कमेटी उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, अशोक गुप्ता, मंत्री रमेश चंद्र सर्राफ, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र बंसल बीनू, डॉ. सुमंत गुप्ता, सप्पू जैन, प्रशांत मिश्रा, चेयरमैन पति लक्ष्मण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कुरावली में रामलीला 17 से
कुरावली। श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा व मेला कमेटी अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने बताया कि कस्बा में श्री रामलीला का शुभारंभ 17 अक्तूबर से भूमि पूजन के साथ किया जाएगा। उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत लोगों से रामलीला में भाग लेने की अपील की।