फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
बेवर में भागवत कथा की यात्रा में शामिल भक्त - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। कस्बा के नेहरु हाल में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के तत्वाधान में शुरू हुई श्रीराम कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। फर्रुखाबाद रोड स्थित बड़े मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यह प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली
विज्ञापन

कस्बे में कई जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश लिए चल रही थीं। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। कलश यात्रा दो बजे कथा पांडाल पहुंची। जहां विधि विधान से कलश स्थापित किए गए।
नगरवासियों ने आचार्य शांतनु महाराज का स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद आचार्य द्वारा रामकथा में प्रवचन दिए गए। चेयरमैन सुनीति भाटिया, चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया, सोपाल सिंह, राजू मिश्रा, आशुतोष यादव, प्रमोद गुप्ता, बॉबी गुप्ता, सोनू सेंगर, पिंकू दीक्षित, आकाश चौहान, श्याम वर्मा, कर्ण बहादुर सिंह, लला दुबे, लालजी दीक्षित, रमेश गुप्ता, राजीव मिश्रा, सुमित सिकरवार, भोलू दुबे, बॉबी चतुर्वेदी, गौरव मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें