कोसीकलां में रमजान माह को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक लेते एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र।
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। मुस्लिम बहुल इलाकों में रमजान के रोजों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, इस बार के रोजों की अवधि 15 घंटे से अधिक होगी। सरायशाही मस्जिद के इमाम मौलाना जर्रार हुसैन ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि सरकार के लॉकडाउन नियमों की पालन करें। रमजान के महीने में इफ्तारी घरों में ही करें। पड़ोसियों को भी इफ्तारी में न बुलाएं। सोशल डिस्टेंस बनाए रखें।
उन्होंने बताया कि यदि 24 अप्रैल को चांद दिखाई पड़ा तो पहला रोजा 25 अप्रैल की सुबह से शुरू होगा। इसकी सहरी सुबह चार बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं, इफ्तारी का समय सांयकाल छह बजकर 52 मिनट का होगा। आखिरी रोजे की सहरी सुबह तीन बजकर 56 मिनट पर होगी वहीं इफ्तारी का समय सात बजकर 10 मिनट पर होगा। रमजान के हर दूसरे तीसरे दिन समय अवधि में बदलाव होता रहता है। शुरू के रोजे लंबी अवधि के होंगे।
दूसरी ओर, पुलिस-प्रशासन ने रमजान में व्यवस्थाएं दुुरुस्त रखने की कवायद तेज कर दी है। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने थाना परिसर में बुधवार को आयोजित बैठक में आह्वान किया कि रमजान में घरों में ही नमाज पढ़ें। उन्होंने कहा कि सौहार्द के साथ त्योहार मनाया जाए। बैठक में हाफिज यामीन, शाहिद कुरैशी, मैनुद्दीन, जान मोहम्मद, उस्मान, सुलेमान, आविद हुसैन, फकरुद्दीन, मौलाना बिलाल, शाबिर, इस्लाम, सद्दाम कुरैशी, शाकिव नाहर, धर्मवीर अग्रवाल, तरुण सेठ, हुकमचंद अग्रवाल, हरी मोहन सैनी, अशोक बठैनिया थे।