फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार तीन लोग हादसे के शिकार, दो की मौत

विज्ञापन
हादसे में म्रतक ओर घायल यूवको को एम्बुलेंस से ले जाते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नोएडा से बिहार जा रहे बाइक सवार तीन लोग थाना नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत हादसे के शिकार हो गये। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि तीनों युवक बीती रात नोएडा से बाइक पर सवार होकर बिहार के लिए निकले थे। तभी नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत 59 किलोमीटर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर घसीटते चले गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही सुरक्षा में तैनात एक्सप्रेस ले कर्मचारी एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फ़िरोज़ाबाद मेडिकल कालेज भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल को सैफई भेज गया है। मृतकों की शिनाख्त उनके पास मिली ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड आईडी प्रूफ ओर मोबाइल से की। मृतकों के नाम मुकेश और तुलसी राव हैं। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी मोबाइलों के द्वारा दे दी गई है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है शव को पोस्टमार्टम को भेज है। मामले की जांच की जारही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें