कासगंज में राम जन्मभूमि धन संग्रह के लिए प्रभातफेरी निकालते रामदूत
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए शुरू होने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि संग्रह के लिए जनजागरण को रामदूतों की टोलियों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके साथ ही बुधवार को निकाली जाने वाली श्रीराम पद यात्रा के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया। जनजागरण अभियान के तहत रामदूतों की टोली राम कृष्ण बस्ती (मोहल्ला नवाब) के तहसील रोड, एसडीएम कोर्ट, सोरों गेट बाजार बिलराम गेट बाजार, चोला गली, बौहरान गली, सिंघल प्रेस गली, बाबुराम गली, चामुंडा गली मे होकर निकली।
टोली के सदस्यों ने ढोल मजीरों के साथ श्रीराम जय राम जय-जय राम के संकीर्तन तथा जय श्रीराम के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली। संगठन के संजीव सिंह यदुवंशी एडवोकेट ने बताया कि 13 जनवरी को प्रभुपार्क से श्रीराम पदयात्रा निकाली जाएंगी । सभी रामभक्त पदयात्रा में सहभाग करें। इसके बाद 15 जनवरी से धन संग्रह शुरू होगा। इस दौरान संजय मूना, वरुण उपाध्याय, डॉ. शैलेंद्र सिंह यदुवंशी, सुबोध पांडे, संजीव दरक एडवोकेट अरुण माहेश्वरी एडवोकेट, बौबी , हार्दिक यदुवंशी, रजत सिंह यदुवंशी, भरत प्रताप सिंह, प्रखर मूना, तन्मय यदुवंशी, सुनील माहेश्वरी, पंकज गुप्ता, विनय अग्रवाल गौरव सैनी आदि रामदूत मौजूद रहे।