फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव नहीं रहीं

विज्ञापन
कासगंज जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव का मंगलवार को दिल्ली में उपचार के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से लिवर कैंसर से पीड़ित थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारियों व विभिन्न दलों के नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

वसु यादव (35) समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र यादव की सबसे छोटी पुत्री थीं। पिछले जिला पंचायत चुनाव में वह पहली बार जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं। अपने मृदुभाषी, सौम्य एवं सरल स्वभाव के कारण वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। उनकी एक पुत्री 7 वर्षीय तमन्ना है। दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर सायं के समय उनके आवास उर्मिला पैलेस पर लाया गया, जहां सपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। एटा और कासगंज जिले के तमाम नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। जिला पंचायत कार्यालय में शोक अवकाश घोषित कर दिया गया। जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उज्जवल अंबेश सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। वसु यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अल्लीपुर बरबारा में बुधवार को दोपहर 12 बजे होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में वसु यादव का कार्यकाल 17 फरवरी तक का था। जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा उनके आकस्मिक निधन की सूचना प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें