फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव में होगा सरकारी मशीनरी का पूरा प्रयोग, रामगोपाल ने दिए कार्यकर्ताओं को निर्देश

Wed, 28 Aug 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रामगोपाल यादव
विज्ञापन
विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दें। सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएं। यह बातें सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सपा महासचिव ओमप्रकाश दिवाकर के आवास पर आने के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


प्रोफेसर रामगोपाल यादव पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने आए थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं से उपचुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया और चुनाव में हर हाल में जीत दर्ज करने की बात कही।

कहा कि उपचुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है। इसमें सरकारी मशीनरी का पूरा प्रयोग किया जाएगा। इसलिए अभी से चुनाव की तैयारी करें और जनता के बीच जाएं। सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रामगोपाल यादव ने भाजपाइयों को बताया जालिम, केंद्र और प्रदेश सरकार पर बोला हमला
विज्ञापन

इस दौरान महाराज सिंह बघेल, अशोक यादव, अजब सिंह यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम, सत्यवीर यादव, अलकेश सविता, उमेश यादव, भोले शंकर निषाद, वीरेश यादव, सन्नी यादव, मनीष श्रीवास्तव, हीरालाल दिवाकर, सत्य प्रकाश सगर, पप्पू दिवाकर, जैदान दिवाकर आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें