फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी में रामगोपाल यादव बोले- देश में समस्याएं पैदा कर रही भाजपा, इन 10 सीट पर किया जीत का दावा

Mon, 07 Oct 2024 06:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के करहल में दिवाकर समाज का सम्मेलन में पहुंचे राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव भाजपा पर जमकर निशाना साधा। रामगोपाल यादव ने कहा कि  भाजपा बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार रोक नहीं पा रही है।

 
विज्ञापन
सपा महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में एक मैरिज होम में समाजवादी पार्टी ने दिवाकर समाज का सम्मेलन आयोजित किया। यहां पहुंचे राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अब पूरी तरह फेल है। देश में भाजपा समस्याएं पैदा कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार रोक नहीं पा रही है।
विज्ञापन





 

उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण खत्म कर रही है। इन बातों पर बहस न हो इसके लिए भाजपा जनता को भटका रही है। उन्होंने कहा कि किसी के पैगंबर और भगवान पर किसी को बयान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन भारत की सीमाओं में घुस रहा है। सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने करहल समेत सभी 10 सीटों पर जीत का दावा किया। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, एमएलसी मुकुल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल नईम, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, रामकुमार यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, ब्रजकुमार, सुमन, आनंद दिवाकर, मिट्ठूलाल दिवाकर मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें