फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर राम गोपाल यादव का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- राष्ट्रपति शासन लगाया जाए

Sun, 25 Jun 2023 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा ने मणिपुर हिंसा को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मांग की कि वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
 
विज्ञापन
राम गोपाल यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हिंसा के मद्देनजर, कई जिलों में कर्फ्यू लगा हुआ है। सरकार ने शांति बहाली के लिए सेना को मोर्चे पर लगा दिया है। वहीं शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली संसद भवन में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें भाजपा, आप, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया। बैठक के बारे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद राम गोपाल यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। 
विज्ञापन


सर्वदलीय बैठक में सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि 'मणिपुर में पिछले 50 दिनों से हालात सबसे खराब हैं। महिलाएं, बच्चे सभी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुताबिक, स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन अभी भी घर जल रहे हैं और सड़कें जाम हो रही हैं। मैंने बैठक में मांग की है कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। जितनी जल्दी हो सके राज्य में एक बार फिर से शांति बहाल की जाए।'
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें