फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र में नहीं सुनीं जा रही विपक्ष की आवाज, बेकसूरों को मार रही पुलिसः प्रो.रामगोपाल यादव

Fri, 18 Oct 2019 12:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रो.रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रो.रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेकर करारे हमले किए। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए रामगोपाल ने कहा कि पुलिस के पास बेकसूर लोगों को मारने के अलावा कोई काम नहीं है। 
विज्ञापन


रामगोपाल यादव ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज नहीं सुनीं जा रही है। विपक्ष विरोध कर सकता है, कह सकता है।

गोली नहीं चला सकता है। जब लोकतंत्र में विपक्ष की बात को पूरी तरह से नजर अंदाज कर दिया जाए। सही बात को भी न सुना जाए। तो फिर जनता अपना रोष कैसे प्रकट करती है। ये 1977 में सभी देख चुके हैं। वो वक्त इस देश में फिर जल्द आएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि पार्टी की रणनीति पहले जैसी है। चुनाव के परिणाम क्या होते हैं यह समय बताएगा। लेकिन, देश की अर्थव्यवस्था जिस स्थिति की है देश भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने महाराष्ट्र का एक उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैक में खातेदारों में एक की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई और एक ने आत्महत्या कर जान दे दी। 

वहीं ग्लोवल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट पर रामगोपाल ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ग्लोवल हंगर इंडेक्स में 117 देशों की रिपोर्ट में भारत 102 नंबर पर है जबकि नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका इस श्रेणी में हमसे ऊपर हैं। 

अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच रिश्तों की कड़ी में उठने वाली बातों पर प्रो.रामगोपाल यादव बचते नजर आए। समाजवादी पार्टी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के विलय के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। मुस्कुराकर वे सवालों को टाल गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें