फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi 2020: जेल में सूनी नहीं रहेगी भाइयों की कलाई, सैनिटाइज के बाद पहनेंगे बहनों का प्यार

Mon, 03 Aug 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • संक्रमण के चलते रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंद भाइयों को नहीं बांध सकेंगी राखी
  • जेल के गेट पर बनाई गई कोविड हेल्प डेस्क पर बहनों से लिफाफों में रखवाई गईं 
विज्ञापन
जिला जेल पर राखियां लेते जेल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर जेलों में बंद भाइयों को इसबार बहनें खुद राखी नहीं बांध पाएंगी। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते चार दिन से 254 बंदियों की राखियों को लिफाफों में रखा गया है। सोमवार को यह राखियां सैनिटाइज करने के बाद बंदियों को पहनाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


जिला जेल के अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जेल में मुलाकात बंद हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर भी मुलाकात नहीं हो सकेगी। इसको देखते हुएशासन के आदेश पर जेल के गेट पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस डेस्क पर दो कर्मचारियों को तैनात किया गया है। चार दिन से बहनों ने आना शुरू किया। 

ये भी पढ़ें- Corona In Agra: 29 संक्रमित मिले, नए मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद कंटेनमेंट जोन घटे
विज्ञापन


एक बहन ने पत्र लिखा 
शहर से ही आई एक बहन ने राखी के साथ जेल में बंद अपने भाई के लिए एक पत्र भी लिखा है। इसमें परिवार के हाल चाल के बारे में बताया है। इसे भी लिफाफे में चेक करने के बाद रखा गया है।
विज्ञापन

नहीं जा सके खाद्य पदार्थ 
जेल में बंद भाइयों को राखी देने आईं कुछ बहनें अपने साथ खाद्य पदार्थ भी लेकर आई थीं। लेकिन, इस बार जेल में खाद्य पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं है। इस पर कर्मचारियों ने मना कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें