फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये, इस नेता ने रखा इनाम; केस हुआ दर्ज

Mon, 19 May 2025 08:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राकेश टिकैत का सिर कलम करने पर भाकियू अटल के अध्यक्ष अमित चौधरी ने पांच लाख के इनाम की घोषणा की। इस धमकी के बाद पुलिस ने अमित चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : x.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष राकेश टिकैत के व्यापारियों पर दिए बयान का विरोध हो रहा है। भाकियू अटल के अध्यक्ष अमित चौधरी ने टिकैत का सिर कलम करने पर पांच लाख का इनाम देने की घोषणा करते हुए वीडियो वायरल किया है। जांच के बाद साइबर सेल में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 

साइबर सेल के उपनिरीक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि फेसबुक पर 18 मई को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो को भारतीय किसान यूनियन (अटल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी ने जारी किया। इसमें उन्होंने भड़काऊ बातें कही हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को पांच लाख का इनाम दिया जाएगा, लिखा है।

 

इसमें अमित चौधरी ने राकेश टिकट की मानसिकता ठीक नहीं होने की बात कही है। कहा है कि उसने व्यापारियों को लेकर जो टिप्पणी की है, वह गलत हैं। व्यापारी किसान के लिए देवता का रूप है। ऐसे अनर्गल बयान देने वाले टिकैत की मानसिकता खराब हो चुकी है। इस मामले में साइबर सेल प्रभारी समय सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आगरा के रहने वाले किसान नेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ताज में आगजनी का वीडियो बनाने वाले की तलाश जारी
साइबर थाने की पुलिस ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ताजमहल में पाकिस्तानी हमला करके एआई से बनाया गया वीडियो जारी किया था। इसमें ताजमहल में हमले के बाद लगी आग और उसे बुझाते सुरक्षाकर्मी दिखाई दे रहे थे। इस मामले में साइबर थाने की पुलिस ने 10 यूजर्स के खिलाफ केस दर्ज किया था। वीडियो को बनाने वाले की पहचान हो चुकी है। वह दादरी, गाजियाबाद का रहने वाला चांद निकला है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें