फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में राजवीर सिंह ने किया नामांकन, विपक्ष पर साधा निशाना

Mon, 15 Apr 2024 05:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज पहुंचे ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी बेल पर हैं और केजरीवाल जेल में हैं। इसके साथ ही कहा कि यूपी में टॉप-5 रिकॉर्ड जीत में एटा लोकसभा शामिल होगी।

 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में राजवीर सिंह ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा की सरकार इस लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी। भाजपा 400 का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही विपक्षी गठबंधन अलग थलग पड़ गया है। देश की जनता भाजपा के साथ है। पीएम मोदी, सीएम योगी पर जनता का भरोसा है। विपक्ष के पास कोई योजना नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी बेल पर हैं और केजरीवाल जेल में हैं।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को तीर्थनगरी सोरोंजी में भाजपा प्रत्याशी सांसद राजवीर सिंह की नामांकन सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल कल्याण सिंह ने देश में राममंदिर के सपने को साकार कराया है। उन्होंने सत्ता में रहते हुए राम मंदिर के लिए अपनी सत्ता छोड़ दी। एटा और कासगंज उनकी कर्मभूमि है। यहां के लोग उन्हें मानते हैं। उन्होंने कहा कि एटा में भाजपा प्रत्याशी के साथ पूरा समर्थन है। उत्तर प्रदेश में होने वाली रिकॉर्ड पांच जीतों में एटा लोकसभा का भी नाम होगा।

नामांकन सभा में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने देश की जनता को विकास और सुरक्षा की गारंटी दी है। सरकार की योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार देश में गठित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें