फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की महिला से बात करने से मना करने पर हुई थी राजू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुरसीकरी (आगरा)। कौरई टोल प्लाजा पर सोमवार को गांव के राजू का शव मिला था। भाई ने टोल के समीप रहकर कबाड़ का काम करने वाले राजस्थान के कुंवर पाल पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी कुंवर पाल को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। आरोपी ने हत्या परिवार की एक महिला से बात करने का विरोध करने पर की थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल व सिम बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि राजू (22) का शव कौरई टोल के समीप सोमवार को मिला था। वह बाहर पत्थर का काम करता था। उसके घर कबाड़ी का काम करने वाला कुंवर पाल निवासी खेड़ली, राजस्थान का आना-जाना था। इस दौरान वह परिवार की एक महिला से ज्यादा बातें करने लगा था। जिसे राजू पसंद नहीं करता था। उसने कई बार कुंवर पाल को घर आने से मना भी किया था। इसे लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। शव मिलने पर मृतक के भाई ने इसी कबाड़ी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
इस दौरान पता चला कि 12 जून को कुंवर पाल राजू को बुलाकर दुकान पर ले गया। वहां उसे जमकर शराब पिलाई। नशे में बेसुध होने पर उसी के गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। मोबाइल को अपनी दुकान में ही छुपा दिया। सिम तोड़कर फेंक दी। रात में ही राजू के शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने कौरई पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मृतक राजू का मोबाइल, टूटी सिम और गमछा बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने हत्या करना कुबूल कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें