फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जगदीशपुरा स्थित बिचपुरी रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर बुधवार रात को 32 वर्षीय विद्या देवी का शव मिला। वह 14 जून को घर से लापता हुई थीं। परिजनों ने हत्या कर रेलवे लाइन पर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत जीआरपी से की गई है।
विज्ञापन

जगदीशपुरा स्थित हनुमान नगर की रहने वाली विद्या देवी की शादी वर्ष 2009 में विष्णु के साथ हुई थी। तीन बच्चे हैं। मायका धौलपुर के सहपऊ में है। विष्णु मजदूरी करते हैं। उनके भाई कृष्णा ने बताया कि भाभी विद्या देवी 14 जून को घर से दूध लेने जाने की कहकर निकली थीं। वह पहले भी घर से कई बार जा चुकी थीं। इस कारण पुलिस से शिकायत नहीं की। वह खुद ही तलाश करते रहे। बुधवार रात नौ बजे जीआरपी ने फोन किया। बताया कि बिचपुरी फाटक के पास शव पड़ा हुआ है। उनके पास एक बैग भी मिला, जिसमें आधार कार्ड रखा था। इससे पहचान हुई।
कृष्णा ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के दूसरे समुदाय के एक युवक से भाभी की जान पहचान थी। वह उन्हें अपने साथ ले गया था। बैग से उसका भी आधार कार्ड बरामद हुआ है। हत्या करके शव को लाइन पर फेंका गया है। ईदगाह जीआरपी चौकी के प्रभारी उमर फारूख ने बताया कि महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अगर, वो शिकायत करेंगे तो जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें