फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दम घुटने से हुई थी राजरानी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

Wed, 15 Feb 2023 07:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

राजरानी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मौत दम घुटने से हुई थी। बाद में वो जली थीं। अनुमान है कि आग लगने पर घर में धुआं भर गया।
विज्ञापन
जिंदा जलकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के भावना एस्टेट स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी में राजरानी की मौत धुएं में दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। पुलिस का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

विज्ञापन


द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी कृष्णदत्त गौतम के घर में सोमवार को आग लगी थी। घर में पत्नी राजरानी अकेली थीं। आग लगने की सूचना पर पुलिस जब अंदर पहुंची तो राजरानी बेड पर मृत मिली थीं। उनका शरीर काफी जगह से जल चुका था।

एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि घर में लगी वायरिंग पूरी तरह से जली हुई थी। इससे यही पता चला कि हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ। एसी का प्लग जला हुआ था। एसी जमीन पर गिरा था। पूरी तरह से जल गया था। राजरानी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मौत दम घुटने से हुई थी। बाद में वो जली थीं। अनुमान है कि आग लगने पर घर में धुआं भर गया। राजरानी सो रही थीं। धुएं में उनका दम घुट गया। बाद में बेड में लगी आग से वो जल गईं।

 पुराने तार बदलवा लें

अग्निशमन विभाग के मुताबिक एसी और पंखे के तारों को चूहे काट सकते हैं। प्लग कमजोर हो सकते हैं। इसे चेक करते रहना चाहिए। घर में पुरानी वायरिंग है तो उसे भी बदलवा लेना चाहिए। अक्सर लूज वायर आग लगने की वजह बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें