फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो ऐसे हो रहीं संकुल बैठकें: 86 फीसदी फोटो में गोलमाल, उड़ाया जा रहा माखौल

Wed, 15 Feb 2023 07:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी), बेसिक महेश चंद्र ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) व खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
teacher demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में परिषदीय स्कूलों को निपुण बनाने के लिए जिले में संकुल बैठकों के नाम पर खानापूर्ति की गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से जिलों की रिपोर्ट उनकी उपलब्ध कराई फोटो के आधार पर जारी की गई है। आगरा जिले के संकुल बैठकों के 86 फीसदी फोटो संदिग्ध पाए गए हैं। फोटो में शिक्षक मोबाइल देखते हुए और टाइम पास करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में निपुण भारत अभियान के तहत स्कूलों को निपुण बनाने के लिए 5 से 6 स्कूलों का संकुल बनाया गया है। इन स्कूलों के शिक्षकों की बैठक होती है। इसमें स्कूलों को निपुण बनाने पर चर्चा की जाती है। इसकी फोटो शासन को भेजी जाती है। जिले से भेजी गई 86 फीसदी फोटो में बैठक का माहौल नहीं दिख रहा है।

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी), बेसिक महेश चंद्र ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) व खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

अब हर तीसरे मंगलवार को होगी बैठकें

एडी बेसिक ने बताया कि अब हर तीसरे मंगलवार को प्रत्येक जिले में संकुलों की बैठक होगी। इसका समय शासन स्तर से दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक तय किया जाएगा। इसे सुनिश्चित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें