शहर के मध्य में स्थित राजा की मंडी रेलवे स्टेशन जल्द ही नए रूप में नजर आएगा। यात्री प्रतीक्षालय के सौंदर्यीकरण के साथ ही स्वचालित सीढ़ियां, लिफ्ट की सुविधाएं बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। स्टेशन परिसर में रेस्टोरेंट खोलने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।प्लेटफार्म भी बदले जाएंगे। यह कार्य दिसंबर में शुरू हो जाएंगे।