आगरा में बुधवार को सुबह बूंदाबांदी शुरू हुई तो दोपहर में सिकंदरा, मेडिकल कॉलेज, खेरिया मोड़, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, शाहगंज आदि क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। हालांकि यह चंद मिनटों तक ही हुई, लेकिन इसने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी। शाम को पांच बजे के बाद फिर से बादल घिर आए और रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।
बुधवार को पूरे दिन में कुल 13.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री पर बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी बारिश के आसार हैं। आगरा समेत पड़ोसी जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है।