फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मैनपुरी में बारिश का कहर, पांच लोगों की मौत...दो बच्चे भी शामिल; दीवार गिरने से हुए हादसे

Thu, 12 Sep 2024 10:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बारिश के कहर ने पांच लोगों की जान ले ली।  मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। गांव राजलपुर और शिवपुरी में मकान की दीवार गिरने से हादसे हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
मैनपुरी में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में बारिश के कहर में अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों की जान ले ली। बुधवार की रात कुरावली के गांव राजलपुर और भोगांव के शिवपुरी में मकान की दीवारें गिरने से हादसे हुए हैं। दो बच्चों सहित पांच लोग की मौत के बाद घरों में चीख पुकार मची है। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन




 

थाना कुरावली क्षेत्र  राजलपुर में बृहस्पतिवार की सुबह दीवार गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला की कप्तान सिंह जाटव के मकान की दीवार बारिश के कारण गिर गई है। हादसे में छप्पर के नीचे सो रहीं ममता देवी (40) और दिलीप कुमार (35) निवासी डी -29/ए इरशाद गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद की दीवार के मलबा में दबकर मौत हो गई।

 

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी मनोज यादव का पक्का मकान बन रहा है। जिस कारण बुधवार की रात वह पत्नी फूलन देवी, दो बच्चो 3 वर्षीय हर्ष और दो माह की वर्षा के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे मकान की कच्ची दीवार भर भराकर दंपती और बच्चों पर पलट गई। हादसे मे दोनों मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। रात में प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने मौके पर पहुंचकर बच्चों के शव मलबा से निकलवाकर मोर्चरी भिजवाए। हादसों में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत के बाद घरों में चीख पुकार मची है।

 
विज्ञापन

वहीं तीसरी घटना भोगांव क्षेत्र के गांव कटरा ब्योंति कलां  की है। यहां के रहने वाले  रामू (25) पर बुधवार की रात मकान की दीवार पलट गई। हादसे में रामू की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें