फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से निजात दिलाने को पालिका ने कमर कसी

विज्ञापन
कोसीकलां में जलभराव को लेकर अधीनस्थों को निर्देशित करते चेयरमैन नरेन्द्र गुर्जर। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां। जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को सफाई कर्मियों ने अभियान चलाकर नाले-नालियों से सिल्ट निकाली।
विज्ञापन

एक सप्ताह में दो दिन हुई जोरदार बारिश से नगर में हर ओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा। दुकानों में पानी घुसने से हजारों रुपये का नुकसान दुकानदारों को उठाना पड़ा। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ है। चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने बरसात के दिनों में आ रही परेशानियों मद्देनजर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने की रणनीति के तहत मुख्य मार्गों सहित बड़े नालियों के गहराई तक सिल्ट निकालने के लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को चेयरमैन की मौजूदगी में पंजाबी बाजार सहित अन्य बाजारों की सड़क के दोनों ओर की मुख्य नाली, नाले सिल्ट निकाली गई। उन्होंने कहा कि जिन बाजारों के बीच से नाले गुजर रहे हैं, उन पर किसी भी प्रकार के निर्माण किया हो तो उसे तोड़ कर साफ करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें