फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
बेवर क्षेत्र में डंपर की टक्कर से युवक की मौत केबाद सड़क पर जाम लगाते लोगों को हटाती पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी )। इटावा रोड पर शनिवार की सुबह डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चौकी पुलिस के ढीले रवैये के चलते चालक डंपर लेकर भाग गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीण ग्वालियर-बरेली हाईवे पर करीब ढाई घंटे तक जाम लगाए रहे। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

नगला रमई निवासी 21 वर्षीय हरिभान उर्फ कलक्टर सिंह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। शनिवार की सुबह करीब छह बजे वह शौच के लिए खेत पर गया था। वहां से लौटते समय ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेवर की ओर से आ रहे एक डंपर ने हरिभान को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इस बीच चालक डंपर लेकर वहां से भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए। डंपर को पकड़े जाने के लिए लोगों ने कुसमरा चौकी पर भी फोन कर सूचना दी, लेकिन वहां भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। चौकी पुलिस की कार्यशैली से नाराज मृतक के परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सूचना दिए जाने के बाद पुलिस हरकत में आती तो डंपर और चालक को पकड़ा जा सकता था। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगाने की सूचना पर सीओ भोगांव अमर बहादुर के अलावा बेवर, किशनी, एलाऊ थाना का फोर्स मौके पर पहुंचा। सीओ के काफी देर समझाने व कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटा बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे जाम खुला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लिखित परीक्षा कर फिजिकल की तैयारी में जुट था
हादसे में जान गवाने वाला हरिभान पांच भाई और चार बहनों में दूसरे नंबर का था। वह पुलिस में भर्ती होना चाहता था। वह पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुका था। वर्तमान में फिजिकल की तैयारी कर रहा था। होनहार बेटे की असमय मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें