फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी जिले पर मेहरबान रहा मानसून

विज्ञापन
25एमएनपी-03-बृहस्पतिवार को बारिश के बीच गुजरते लोग और वाहन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को दोपहर एक घंटे हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। तीसरे दिन भी जिले पर मानसून मेहरबान रहा। तापमान में आई गिरावट से लोगों के चेहरे खिल उठे। खेती-किसानी के लिहाज से भी बारिश फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

जून के अंतिम सप्ताह में जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। मंगलवार से शुरू हुई बारिश बुधवार क बाद बृहस्पतिवार को भी जारी रही। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में छाए बादलों के चलते सूरज की तपिश कम थी। दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। दोपहर साढ़े बारह बजे से लेकर डेढ़ बजे तक झमाझम बारिश ने गर्मी के तेवर ढीले कर दिए। तापमान में तो पहले से ही कमी आ चुकी हैं, वहीं लगातार हो रही बारिश से उमस से भी अब निजात मिलने लगी है। बृहस्पतिवार को बारिश के बाद मौसम सुहाना होने से लोगों के चेहरे भी खिल गए। सड़कों पर भी लोगों की संख्या रोज की अपेक्षा अधिक नजर आई। अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। फसलों के लिहाज से भी बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। मौसम ठंडा होने से धान की नर्सरी की प्रगति तेजी के साथ हो रही है। इसके साथ ही किसानों ने धान की रोपाई के लिए भी खेत तैयार करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें