फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बारिश और उमस से बढ़े खुजली-फंगस के मरीज...बच्चे भी हो रहे बीमार, चिकित्सक ने बताए बचाव के ये तरीके

Thu, 19 Jun 2025 02:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

माैसम बदलने से त्वचा रोग के मरीज बढ़ गए हैं। दूषित पानी-भोजन के कारण बच्चों की तकलीफ ज्यादा बढ़ी है। गंभीर हालत के बच्चों को इमरजेंसी में भर्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल काॅलेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश और उमस से त्वचा रोग के मरीज बढ़ गए हैं। खुजली, फंगस, लाल दाने की परेशानी से वे बेहाल हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डेढ़ गुना मरीज बढ़ गए हैं। दवा देने के साथ इन्हें बचाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसएन के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि बारिश, उमस में त्वचा रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें खुजली, एलर्जी, फंगस, लाल-सफेद दाने की परेशानी बढ़ गई है। खुजली करने से जख्म भी हो रहे हैं।

 
विज्ञापन

ओपीडी आने वाले 70 फीसदी में ये परेशानी मिल रही है। बारिश में भीगने, गीले कपड़े पहनने वालों में ये दिक्कत ज्यादा है। एसएन के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि ओपीडी में हर दूसरे बच्चे को बुखार, पेट में दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत मिल रही है। दूषित पानी-भोजन के कारण बच्चों की तकलीफ ज्यादा बढ़ी है। गंभीर हालत के बच्चों को इमरजेंसी में भर्ती कर रहे हैं।

इन बातों का रखें ख्याल
- गीले कपड़े ज्यादा देर तक न पहनें, शरीर को सूखा रखें।
- धूप और धूल भरे क्षेत्रों के कामकाजी लोग शाम को भी नहाएं।
- शरीर और बालों में तेल न लगाएं, परेशानी पर डॉक्टर को दिखाएं।
- दूषित और खुले में बिकने वाली सामग्री बच्चों का खिलाने से बचें।
- गले-कटे हुए रखे फलों को न खिलाएं, बासी भोजन न करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें