डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय बीएड के सत्र 2024-2026 के प्रथम वर्ष और सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा करा रहा है। अभी तक एलएलबी 3, 2 और बीए एलएलबी 5, 4, 3 के प्रैक्टिकल की तिथि घोषित नहीं की है। जिससे छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब परीक्षा साथ हुई तो फिर तो प्रैक्टिकल कराने में देरी क्यों हो रही है।
विश्वविद्यालय के बीएड, एलएलबी और बीए एलएलबी की परीक्षा 22 मई से 5 जून तक चलीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में ही बीएड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू करा दीं, जो 25 जून तक चलेंगी। बीएड की प्रयाेगात्मक परीक्षा के लिए जिन कॉलेज में 20 से कम छात्र हैं उनके लिए चार नोडल केंद्रों का निर्धारण किया है। जिसमें बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, एके कॉलेज शिकोहाबाद, कुंवरआरसीएम मैनपुरी और बीएसए कॉलेज मथुरा नोडल केंद्र हैं।